आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने AAP की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा

आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री 
अरविंद केजरीवाल ने AAP की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। 

दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा, "सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।"